नक्स वोमिका 200 के फायदे,उपयोग, दुष्प्रभाव | Nux Vomica 200 benefits in Hindi

 नक्स वोमिका 200 के फायदे|Nux Vomica 200 benefits in Hindi

ऐसे लोग जो मानसिक परिश्रम ज्यादा करते हैं,और शरीरिक परिश्रम बिल्कुल नहीं करते हैं,अर्थात बैठकर जीवन बिताया करते हैं, उनके रोग के इलाज में नक्स वोमिका फायदा करती है।
Nux Vomica 200 benefits in Hindi

नक्स वोमिका क्या है?

नक्स वोमिका एक औषधीय पौधा है।जिसका उपयोग होमियोपैथिक और आयुर्वेद में औषधीय रूप में किया जाता है।
नक्स वोमिका को हिंदी में कुचला और संस्कृत में कच्चीर कहते हैं।इसका स्वाद बहुत ही कड़ुआ होता है।इसका पेड़ भारत,चीन और भूटान आदि देशों में बहुतायत से पाया जाता है।
इसके बीज को खूब महीन पीसकर होमियोपैथिक बिधि से शक्तिकृत करके इसका टिंचर और डाईलूशन तैयार किया जाता है।तब जाकर यह दवा अपना असर दिखाती है।
 रोज खाने-पीने की चीज़ों में जो स्थान नमक को प्राप्त है,ठीक वहीं स्थान होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति में नक्स वोमिका को प्राप्त है।
होमियोपैथिक चिकित्सा में इस दवा का प्रयोग बड़े ही आदर पूर्वक किया जाता है क्योंकि कि इस दवा के प्रयोग से मनुष्य के जीवन में होने वाली लगभग एक तिहाई बीमारी आराम हो जाती है।

नक्स वोमिका के लक्षण

किसी भी होमियोपैथिक दवा का प्रयोग करने से पहले उस दवा के लक्षणों को भली भांति जान लेना आवश्यक है क्योंकि होमियोपैथिक
चिकित्सा एक लाक्षणिक चिकित्सा पद्धति है।
क्योंकि होमियोपैथिक में रोग के नाम कोई भी दवा नहीं है।इस लिए आज हम नक्स वोमिका के लक्षणों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहें है, जो निम्नलिखित है।
• रोगी को बार बार पखाने जाने की इच्छा,परन्तु पखाना खुलकर न होना।
• रोगी को बार बार पेशाब लगती है,लेकिन हर बार बहुत थोड़ा पेशाब होता है,पेशाब करते समय पेशाब में जलन होती है।
• सुबह खाना खाने के बाद जी मिचलता है।
• बायीं तरफ जांघ के पास ऐसा दर्द मानो आँतें उतर गई है।
• एक बार पतले दस्त,तो एक बार कब्ज होना।
• स्त्रियों में मासिकधर्म बहुत जल्दी-जल्दी होना,और बहुत अधिक मात्रा में होना।
• जरायु में दर्द के साथ बहुत अधिक श्वेत-प्रदर होना।
• मुँह में कड़वा पानी भर आना।
• कमर में बहुत तेज दर्द,और उस दर्द का करवट बदलने पर बहुत अधिक बढ़ जाना।
• दिन में पतली सर्दी झड़ना और रात में नाक का बन्द हो जाना।
• खाना खाने के 2 से 3 घण्टे बाद पेट में दर्द होना।
ये ही नक्स वोमिका के प्रमुख लक्षण हैं।उपरोक्त सभी लक्षणों में नक्स वोमिका 200 अथवा 30 के उपयोग से फायदा होता है।

नक्स वोमिका 200 के फायदे|Nux Vomica 200 benefits in Hindi

मन के लक्षण

इस दवा का रोगी बहुत ही क्रोधी स्वभाव का होता है, जरा सी बात पर गुस्सा हो जाता है।इसका रोगी बहुत ही सावधान, बात-बात में झगड़ा करने वाला और आलसी होता है।

सिर दर्द के लक्षण

इस दवा के रोगी में बहुत ही जबरदस्त सिर दर्द होता है।यह सिर दर्द गर्दन के पीछे से होता हुआ कनपटी और बायीं आँख के ऊपर अधिक होता है।
 इस दवा की एक और विशेषता यह कि इसका सिर दर्द सूर्योदय से आरम्भ होता है और सूर्यास्त होने के बाद बन्द हो जाता है।
यदि इस तरह के सिर दर्द के साथ पेट में गड़बड़ी(अम्ल)की शिकायत बनी रहे तो नक्स वोमिका 200 के उपयोग से फायदा होता है।

नाक के लक्षण

इस दवा में रोगों को सुबह के समय बार-बार छीकें आती हैं।नाक से पतला जुकाम झड़ता है और गले में सरसराहट और खराश होती है।
रात के वक्त नाक बंद हो जाती है।रोगी को गर्म कमरे के अंदर तकलीफ बढ़ जाती हैं और ठंडी हवा में घूमने-फिरने से आराम मिलता है।

मुँह के लक्षण

इस दवा में रोगी के मुँह का स्वाद बहुत तीता रहता है।लेकिन खाने और पीने का स्वाद ठीक रहता है।ठंडी चीजें खाने से या काफी व शराब पीने से रोगी के दांतों में दर्द होता है।
उस दर्द में गर्मी से आराम मिलता है।रोगी का मुँह सूखा रहने पर भी रोगी को प्यास ज्यादा नही लगती है।

पेट के लक्षण

इस दवा में रोगी को खाना खाने के 2 से 3 घण्टे बाद पेट में दर्द आरम्भ होता है।पेट फूल जाता है और पत्थर की तरह सख्त हो जाता है।

पखाना के लक्षण

इसमें रोगी को बार-बार पखाने जाना पड़ता है, फिर भी पखाना खुलकर नहीं होता है।और रोगी हर बार यही सोचता है कि थोड़ा सा और पखाना हो जाता तो अच्छा होता।

अतिसार के लक्षण

ज्यादा मसालेदार भोजन करने या रात में जागने की वजह से पतले दस्त आने लगे,और ऐसे दस्त बार बार और थोड़ा-थोड़ा हो,और दस्त सबेरे के समय ज्यादा हो तो ऐसे दस्त के लक्षण में नक्स वोमिका फायदा करती है।

पेचिश के लक्षण

पेचिश के लक्षणों में भी नक्स वोमिका फायदा करती है।इसमें रोगी को मलत्याग करने से पहले पेट में ऐंठन और दर्द होता है।
पखाना हो जाने के बाद पेट के ऐंठन और दर्द में कुछ समय के लिए कमी हो जाती है।

कब्ज के लक्षण

कब्ज को दूर करने के लिए यह औषधि ज्यादा प्रसिद्ध है।इसमें रोगी को बहुत ज्यादा कब्ज होता है।
यह कब्ज मल के सख्त होने की वजह से नहीं होता है,बल्कि आँतों के नियमित क्रिया खराब होने की वजह से होता है।
इसमें रोगी हर बार मन में यही सोचता है कि थोड़ा सा और पखाना हो जाता तो अच्छा होता,इन सब लक्षणों में यह दवा फायदा करती है।

पेशाब के लक्षण

ज्यादा मसालेदार भोजन करने या रातभर जागने की वजह से खून का पेशाब होने लगे,पेशाब बहुत थोड़ा-थोड़ा और खुलकर न हो और पेशाब करते समय मूत्रनली में जलन और दर्द हो तो इस लक्षण में नक्स वोमिका के उपयोग से फायदा होता है।

हर्निया के लक्षण

बायीं तरफ के तलपेट में दर्द के साथ आंत उतरने में नक्स वोमिका  फायदा करती है, जबकि दायीं तरफ के हार्निया में लाइकोपोडियम
फायदा करती है।

बबासीर के लक्षण

ज्यादा मसालेदार भोजन करने या आरामपरस्त जिंदगी बिताने के कारण पाचन क्रिया में गड़बड़ी की वजह से बवासीर का रोग हो जाये,और इस रोग में मलद्वार से खून निकले, तथा मलद्वार में खुजली और जलन हो तो इस दवा के प्रयोग से फायदा होता है।

स्त्रीजननेंद्रिय के लक्षण

इसमें रोगिणी को मासिकधर्म बहुत जल्दी जल्दी होता है और बहुत दिनों तक जारी रहता है, खून बहुत अधिक जाता है।
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि एक मासिकधर्म समाप्त नहीं होता है, तब तक दूसरा शुरू हो जाता है।
रोगिणी को सुबह के समय दर्द बहुत ज्यादा होता है।शीतल वायु से रोग में बृद्धि होती है और गर्म कपड़े से सेकने से रोगिणी को आराम मिलता है।

पुरूष जननेन्द्रिय के लक्षण

बहुत ज्यादा गरिष्ठ और मसालेदार भोजन करने,शराब,तम्बाकू,सिगरेट आदि का सेवन करने,बहुत अधिक स्त्री संगम करने के कारण यदि शरीर में बहुत अधिक कमजोरी होकर नामर्दी आ जाय तो उसमें नक्स वोमिका के प्रयोग से फायदा होता है।
इसे भी पढ़े

श्वास-प्रणाली के लक्षण

इस दवा में रोगी को आधी रात से खांसी आरम्भ होकर सुबह तक रहती है।सुबह उठने से पहले बहुत तेज खाँसी आती है। कभी कभी बलगम में जमा हुआ खून आने के साथ छाती में दर्द होता है।
ज्यादा मसालेदार भोजन करने के बाद यदि पेट खराब होकर दमा का रोग हो जाय तो नक्स वोमिका उसके लिए एक अमोघ औषधि है।

नक्स वोमिका कैसे लें?

यदि आप पेट से सम्बन्धित किसी भी बीमारी में नक्स वोमिका को पोटेंसी (200,30)में लेना चाहते हैं  तो इसके लिए आपको रात को सोने से दो घण्टा पहले 4 बूंद सीधे जीभ पर लेना होगा।
यदि आपको सीधे जीभ पर लेना पसंद नहीं है तो आप एक चम्मच पानी में मिलाकर भी ले सकते हैं।
यदि आप नक्स वोमिका को मदर टिंचर के रूप में लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधा कप पानी में 15 से 20 बूंद नक्स वोमिका मदर टिंचर को डालकर लेना चाहिए।

रोग में वृद्धि

बहुत ज्यादा मानसिक परिश्रम से,सुबह के समय, खाना खाने के बाद, गुस्सा आने पर, ठंडक से और अचानक सर्दी का स्राव बन्द होने से रोग में बृद्धि होती है।

रोग में कमी

आराम करने से ,शाम के समय, गर्मी से और गर्म खाने पीने की चीजों के सेवन से रोग में कमी होती है।
FAQ
 
Q• नक्स वोमिका 200 का उपयोग किस लिए किया जाता है?
 
Ans• नक्स वोमिका 200 का उपयोग कब्ज,नपुंसकता,क्रोध ,पथरी और पेट से सम्बंधित समस्याओं के इलाज में किया जाता है।
Q• नक्स वोमिका को हम कितने समय तक ले सकते हैं?
 
Ans• नक्स वोमिका को कुचला भी कहते हैं जो कि एक जहर है इसलिए इस दवा को बिना डॉक्टर के सलाह के नहीं लेना चाहिए।
Q• कब्ज के लिए आप नक्स वोमिका कैसे लेते हैं?
 
Ans• कब्ज के लिए नक्स वोमिका को रात में सोते समय 4 बून्द सीधे जीभ पर लेना चाहिए।
Q• क्या मैं नक्स वोमिका और लाइकोपोडियम को एक साथ ले सकता हूँ?
 
Ans• जी हां नक्स वोमिका और लाइकोपोडियम को एक साथ लिया जा सकता है।
Q• क्या नक्स वोमिका खाँसी के लिए अच्छा है?
 
Ans• हां यदि आपको कब्ज के साथ खाँसी की समस्या है तो नक्स वोमिका खाँसी के लिए रामबाण औषधि है।
इस लेख में आपने जाना नक्स वोमिका 200 के फायदे ,नक्स वोमिका के लक्षण, नक्स वोमिका क्या है?और नक्स वोमिका को कैसे लें?आदि के बारे में पूरी जानकारी।
यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की Health Sahayata.inपुष्टि नहीं करता है, इनको केवल सुझाव के रूप में लें, इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

1 thought on “नक्स वोमिका 200 के फायदे,उपयोग, दुष्प्रभाव | Nux Vomica 200 benefits in Hindi”

Leave a Comment