Rat ko sote samay lahsun khane ke fayde |रात को सोते समय खाते हैं लहसुन ,होंगे गजब के फायदे

 Rat ko sote samay lahsun khane ke fayde|रात को सोते समय खाते हैं लहसुन ,तो होंगे गजब के फायदे

Table of Contents


मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए प्रकृति ने लहसुन को बरदान के रूप में दिया है जिसका उपयोग सही तरीके से सही मात्रा में किया जाय तो पूरी उम्र निरोगी जीवन जीया जा सकता है।
 लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट , एंटीफंगल ,वैक्टीरियल ,एंटीडायबिटिक गुण पाये जाते हैं।इसके अलावा इसमें सल्फ़र,कैल्सियम, मैग्नीशियम, आयरन,कापर,फास्फोरस, सेलिनियम, टेलयुरियम और एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जो हमारे शरीर को बहुत से रोगों से बचाता है।तो आइये जानते हैं कि  रात को सोते समय लहसुन खाने के फायदे क्या क्या होते हैं।

रात को सोते समय लहसुन खाने के फायदे / Sote samay lahsun khane ke fayde


यदि आप रात में सोते समय लहसुन का सेवन करते हैं तो यह शरीर मे होने वाले बहुत से बीमारियों को दूर करता है जो इस प्रकार से हैं –  

हृदय से सम्बंधित समस्त रोगों को दूर करता है

यदि आप रोज रात को दो कली लहसुन की खाते हैं तो यह आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और इसमें पाया जाने वाला एलिसिन नामक तत्व धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। जिससे आप हार्टअटैक के खतरे से बचे रहते हैं।

सर्दी -खाँसी को दूर करता है

यदि आप बार बार सर्दी खाँसी से परेशान रहते हैं तो आप को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए ।क्योंकि इसकी तासीर (प्रकृति ) गर्म होती है इसके अलावा  इसमें एंटीऑक्सीडेंट औऱ एंटीएलर्जिक गुण पाया जाता है।जिसके कारण यदि आपको ठण्ड लगकर सर्दी जुकाम हो जाय तो भी यह उसे दूर करता है।

दाँत के दर्द को दूर करता है

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है।जो दांत में लगे कीड़े को मारने में सहायक होता है। जिन लोगों को दाँत में दर्द होता है उन लोगों को एक कली  कच्चा लहसुन का पेस्ट बनाकर दर्द वाले दाँतो पर लगाने  से शीघ्र ही दाँतो के दर्द में आराम मिलता है।

पेट के कीड़े को दूर करता है

यदि पेट मे कीड़े पड़ गए हो औऱ रात में सोते समय दाँतो से कड़कड़ाने  की आवाज आती है तो रोज रात को दो कली लहसुन की खाने से पेट के कीड़े मरकर निकल जाते हैं।

रक्त संचार को ठीक करता है

लहसुन में रक्त को पतला करने का गुण पाया जाता है जिन लोगों को शरीर मे जगह जगह रक्त के जमने की समस्या होती है उन्हें लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत करता है

जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं और उनके घुटनों से कट कट की आवाज आती है उन्हें लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फास्फोरस और कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करता है।

यौन क्षमता को बढ़ाता है

लहसुन में पर्याप्त मात्रा में फास्फोरस, कैल्शियम और सेलेनियम नामक तत्व पाया जाता है जो शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाता है जिससे आपकी स्टेमिना पावर बढ़ती है।

वजन को कम करता है

यदि आप के शरीर मे फैट की मात्रा ज्यादा हो गई है तो आपको रात में सोते समय लहसु का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसके लिए आप दो कली लहसुन का पेस्ट बनाएं और उसमें दो चम्मच शहद को मिलाकर एक ग्लास गर्म पानी के साथ सेवन करें।

म्यूकस (आंव) की समस्या को दूर करता है

यदि आपके पेट मे मरोड़ के साथ दर्द होता हो या शौच के दौरान आंव गिरता हो आप को भुने लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसके लिए आप 5 से 6 कली लहसुन की ले और उसमें दो चम्मच देशी घी को मिलाकर उसे अच्छी तरह भून लें और उसके बाद गर्म पानी से सेवन करे।आपकी म्यूकस आने की समस्या बिल्कुल जड़ से दूर हो जयेगी।

मांसपेशियों को मजबूत बनाता है

यदि आप जिम जाते हैं या एक्सरसाइज करते हैं और आपकी मशल्स कमजोर है तो इसके लिए आप दो से तीन कली लहसुन की लें और उसको अच्छे से कूट पीस लें ,और उसको एक गिलास पानी मे डालकर अच्छी तरह उबालें और जब अच्छी तरह उबल जाय तब उसको ठंडा कर उसका सेवन करें,आप देखेंगें की कुछ ही दिनों के नियमित सेवन से आपकी मांसपेशियां मजबूत हो जायेंगी।

जोड़ो के दर्द को दूर करता है

यदि आप को कमर में दर्द,सियाटिका का दर्द,सरवाइकल का दर्द घुटनों में दर्द हो रहा है तो इसके लिए आपको लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।
 इसके लिए आप तीन से चार कली लहसुन की लें और आधा गिलास दूध और आधा गिलास पानी डालकर अच्छी तरह से उबालें, जब दूध आधा रह जाय तब उसे ठंडा करके सोते समय उसका सेवन करें ।

लहसुन के तेल की मालिश

इसके लिए आप 5 से 6 कली लहसुन की लें और उसमें 100 ग्राम तिल के तेल को मिलाकर अच्छी तरह गर्म करें, जब लहसुन एकदम काला हो जाय तब उसको ठंडा करके दर्द के स्थान पर मालिश करें।बहुत जल्द ही आपको दर्द से राहत मिल जायेगा।

दाद खाज खुजली को दूर करता है

इसमें एंटीफंगल ,एंटीएलर्जिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के साथ साथ इसमे टेलयुरियम नामक पोषक तत्त्व पाया जाता है जो दाद और खुजली को दूर करने  में सहायक होता है।इसके साथ ही यदि आप लहसुन के रस को दाद की जगह पर लगाते हैं तो बहुत जल्द ही दाद से छुटकारा मिल जायेगा।

बालों के झड़ने की समस्या को दूर करता है

जो लोग बालों के झड़ने की समस्या को लेकर परेशान रहते हैं उन्हें लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।क्योंकि इसमें एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जो बालों में रक्तसंचार ठीक करता है और इसमे पाया जाने वाला एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों में होने वाले रूसी और फंगल इंफेक्शन को दूर करता है।
 इसके लिए लहसुन की कली को छीलकर उसका पेस्ट बनाकर अपने बालों में लगाएं, और आधा घंटा बाद नार्मल शैम्पू से धो लें।इसको सप्ताह में दो बार प्रयोग करें आपके बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जायेगी।

आस्थमा को दूर करता है

जिन लोगों जरा सी मौसम की तब्दीली से आस्थमा का दौरा पड़ने लगता है उनके लिए लहसुन खाना बहुत ही फायदेमंद होता है।क्योंकि इसमें एंटीएलर्जिक, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो सांस की नलिकाओं में होने वाले सूजन और इंफेक्शन को दूर करता है।

 पाचन तंत्र को ठीक करता है

इसमे पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

टी•बी•(यक्ष्मा)को ठीक करता है

जिन लोगों के वंश में टी•बी• का इतिहास पाया जाता है उन लोगों को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो टी •बी •के कीटाणुओं को मारने में सहायक होता है।

कुष्ट रोगों को दूर करता है

जिन लोगों की त्वचा पर सफेद दाग होते हैं उन लोगों को इसका सेवन बहुत ही फायदेमन्द होता है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाया जाता है जो हमारी त्वचा पर होने वाले सफेद दाग को दूर करता है।

 लहसुन के फायदे महिलाओं के लिए

यदि महिलाएं लहसुन का सेवन करती हैं तो उनमें होने वाले बहुत से रोगों से अपने आप को बचा सकती हैं जो इस प्रकार से है – 

स्तन के सूजन और गांठ को दूर करता है

जिन महिलाओं के स्तन में सूजन या गांठ की शिकायत होती है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमे एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो कि स्तन में होने वाले सूजन को दूर करने में सहायक होता है।

योनि संक्रमण को दूर करता है

इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी ,एंटीफंगल गुण पाया जाता है जो महिलाओं में होने वाले योनि के संक्रमण को दूर करता है।

लहसुन की तासीर (प्रकृति)

लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए जो लोग ठंडी प्रकृति के होते हैं अर्थात जिन लोगों को ठंड से तकलीफ होती है उन्हें इसका सेवन गर्म पानी के साथ करना चाहिए।
जो लोग उष्ण (गर्म) प्रकृति के होते हैं अर्थात जिन लोगों को गर्म खाने पीने या गर्म मौसम से तकलीफ होती है उन्हें लहसुन का सेवन शहद के साथ करना चाहिए।

लहसुन खाने का समय

लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए इसको खाने का सही समय वर्षा ऋतु और जाड़े का मौसम उचित माना जाता है क्योंकि इस दौरान वात और कफ का प्रकोप बहुत बढ़ जाता है।
इस आर्टिकल में आपने जाना कि रात को सोते समय लहसुन खाने के क्या क्या फायदे होते हैं।
यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
धन्यवाद

Leave a Comment