कैलेडियम सेगिनम 30 के फायदे और नुकसान | Caladium Seguinum 30 Uses in Hindi

 कैलेडियम सेगिनम 30 के फायदे और नुकसान | Caladium Seguinum 30 Uses in Hindi

जो लोग बहुत अधिक  स्त्री संगम और तम्बाकू, गुटखा आदि का सेवन करके नपुंसक हो गए हैं, उनकी नपुंसकता की बीमारी के इलाज में caladium seguinum 30 uses in hindi से फायदा होता  है।

Caladium Seguinum 30 uses in hindi

कैलेडियम एक होमियोपैथिक दवा है।यह दवा साउथ अफ्रीका में पाये जाने वाले एक विशेष  प्रकार के पेड़ से इसका टिंचर बनाया जाता है।

स्त्री और पुरूष दोनों के जननांगों पर इस दवा की मुख्य क्रिया होती है।इस दवा का रोगी व्यक्ति  बड़ा  के कन्फ्यूज होता है।वह हमेशा किसी न किसी  विषय के बारे में सोचता रहता है।

इस दवा के रोगी की खास बात यह होती है कि रोगी जिस किसी बात को लेकर वह जितनी गहराई से सोचता है वह विषय उसके मन उतनी ही दूर होता चला जाता है।अर्थात रोगी की स्मरण शक्ति बहुत ही कमजोर होती है।

इस दवा में रोगी को बिना स्वप्न देखे ही स्वप्नदोष हो जाता है ,स्त्री से संगम की इच्छा तो बहुत रहती है लेकिन उसके लिंग में तनाव बिल्कुल ही नहीं होता है। किसी महिला को देखने या सीने से लगाने से ही वीर्यपात हो जाता है।

स्त्रियों की योनि में इस कदर खुजली होती है कि वह खुजलाते-खुजलाते एकदम वेवश हो जाती है और रात भर जागती रहती है।

कैलेडियम सेगिनम 30 क्या है?(What is Caladium Seguinum 30 in Hindi)

कैलेडियम सेग्विनम 30 एक होम्योपैथिक दवा है, जो होम्योपैथिक दवा बनाने वाली विभिन्न कम्पनियों(SBL,Dr.Rickweg)आदि द्वारा बनाया जाता है।

इस दवा का मुख्य असर स्त्री और पुरुष दोनों के जननांगों पर होता है।इस दवा को नपुंसकता, स्वप्नदोष, नामर्दी,स्त्रियों के जननांगों में खुजली आदि को दूर करने के लिए किया जाता है।

साथ ही अस्थमा,सांस लेने में परेशानी तम्बाकू खाने की आदत को छुड़ाने आदि में भी इस दवा के प्रयोग से फायदा होता है।

कैलेडियम सेगिनम 30 के उपयोग | Caladium Seguinum 30 Uses in Hindi

निम्नलिखित लक्षणों में कैलेडियम सेगिनम 30 के उपयोग से फायदा होता है।

मानसिक लक्षण

कैलेडियम रोगी की स्मरण शक्ति बहुत ही कमजोर होती है। वह इतना भुलक्कड़ होता है कि वह किये गए काम को दोहराता रहता है।उसके मन में तरह-तरह का कामुक विचार आता रहता है।

वह किसी भी विषय पर एकाग्रचित होकर सोच नहीं सकता है। उसके मन में हमेशा संशय बना रहता है कि वह अपने मोबाइल को चार्ज में लगाने के बाद यह सोचता है कि हमने मोबाइल के स्विच को ऑन किया कि नहीं, जब तक वह खुद जाकर देख न लें,तब तक उसके मन में शांति नहीं होती है।

और वह जाकर चेक भी करता है।फिर थोड़ी देर बाद वह अनिश्चित हो जाता है।किसी काम को करने के लिए  बहुत बार विचार करता है , लेकिन वह हर बार भूल जाता है।

सिर दर्द के लक्षण

जो लोग अत्यधिक तम्बाकू का सेवन करते हैं उनके सिर दर्द में कैलेडियम होमियोपैथिक दवा फायदा करती है।इसमें रोगी को सिर दर्द के साथ आँखों में दबाव सा महसूस होता है,और कन्धे में दर्द बना रहता है।

त्वचा के लक्षण

इस दवा में रोगी के शरीर से मीठा पसीना निकलता रहता है।जिस कारण से मख्खियां उसके ऊपर आकर्षित होती रहती हैं।

कैलेडियम रोगी की त्वचा पर एक प्रकार का चर्म रोग होता है जो बहुत ही खुजलाता है।इस प्रकार के चर्म रोग जिसमें रोगी के शरीर से मीठा पसीना निकलता है, कैलेडियम सेगिनम 30 के उपयोग से से फायदा होता है।

पेट के लक्षण

कैलेडियम का रोगी तम्बाकू, पान मसाला, सिगरेट आदि के सेवन करने का आदी होता है।जिसके कारण उसका पाचन तंत्र हमेशा बिगड़ा रहता है।पेट में गैस बनती है सीने में जलन, पेट से गड़गड़ाहट की आवाज आती है।

दमा-खाँसी के लक्षण

इस दवा में रोगी को खाँसी बहुत तीब्र आती है रोगी खाँसते-खांसते बिल्कुल थक जाता है किन्तु कफ आसानी से नहीं निकलता है,कफ थोड़ा बहुत निकलने पर दमा का वेग कुछ कम हो जाता है।

पसीना के लक्षण

कैलेडियम दवा की सबसे प्रमुख विशेषता यही है कि रोगी के शरीर से जो पसीना निकलता है वह मीठा होता है।जिसके कारण रोगी के शरीर पर मक्खियां बैठती हैं।

स्त्री जननेन्द्रिय के लक्षण

कैलेडियम में स्त्रियों की गर्भावस्था में उनकी योनि में इस प्रकार खुजली होती है कि रोगिणी खुजलाते-खुजलाते बहुत परेशान हो जाती है।जिसके कारण वह रात को सो नहीं पाती है।

पुरूष जननेन्द्रिय के लक्षण

कैलेडियम में रोगी को नींद शुरू होते ही लिंग में तनाव तो आता है लेकिन नींद से जागते ही कड़कपन खत्म हो जाता है।रोगी को स्त्री-प्रसंग की इच्छा तो रहती है लेकिन उसमें ताकत नहीं रहती है।

स्त्री को छाती से लगाने से तुरन्त वीर्यस्खलन हो जाता है।रोगी के लिंग पर एक प्रकार की खुजली होती है जिसे प्रुराइटिस कहते हैं।

खुजली इतनी भयंकर होती है कि रोगी खुजलाते खुजलाते बिल्कुल परेशान हो जाता है।जिससे लिंग में सूजन आ जाती है।अंडकोश का चमड़ा मोटा व कड़ा हो जाता है।

कैलेडियम सेगिनम 30 के फायदे | Caladium Seguinum 30 Benefits in Hindi

कैलेडियम सेगिनम 30 निम्नलिखित रोगों के इलाज में फायदा करती है।
• कैलेडियम सेगिनम 30 नपुंसकता, मर्दाना कमजोरी,स्वप्नदोष ,शीघ्रस्खलन में फायदा करती है।
• गर्भावस्था में स्त्रियों की योनि में होने वाली खुजली को दूर करती है।
• तंबाकू खाने की आदत को छुड़ाने में मदद करती है।
• शरीर से निकलने वाले मीठे पसीने ठीक करती है।
• दमा-खाँसी जिसमें रोगी खाँसते-खाँसते बिल्कुल थक जाता है लेकिन बलगम बिल्कुल नहीं निकलता है, उसमें यह दवा फायदा करती है।
• तंबाकू, गुटखा आदि खाने से होने वाली पाचन तंत्र की गड़बड़ी को ठीक करती है।
• तम्बाकू, गुटखा आदि के सेवन से होने वाले सिर दर्द में फायदा करती है।

कैलेडियम सेगिनम 30 का उपयोग कैसे करें ?(Caladium Seguinum 30 kaise Use kare)

जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है उन्हें कैलेडियम सेगिनम 30 की 4-5 बूंद दवा को आधा कप पानी के साथ दिनभर में 3-4 बार लेना चाहिए।
यदि आप चाहे तो इस दवा को सीधे जीभ पर भी ले सकते हैं।लेकिन इस दवा को लेने से पहले अपने नजदीक के होम्योपैथिक डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

कैलेडियम सेगिनम 30 के नुकसान(Caladium seguinum 30 ch side effects in hindi)

कैलेडियम सेग्विनम 30 साउथ अफ्रीका में पाए जाने वाले एक विशेष प्रकार के पौधे से इसका टिंचर बनाया जाता है।इसलिए इस दवा के प्रयोग से किसी भी प्रकार की हानि होने की सम्भावना नहीं होती है।
लेकिन ज्यादा मात्रा में इस दवा को प्रयोग करने से इस दवा की प्रुविंग हो सकती है।इस लिये कैलेडियम सेग्विनम होम्योपैथिक दवा को प्रयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

Caladium Seguinum 30 का उपयोग कब नहीं करना चाहिए।

निम्नलिखित परिस्थितियों में कैलेडियम सेगिनम 30 का उपयोग करने से पहले होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
• यदि आप किसी बीमारी के लिए एलोपैथिक दवा ले रहे हैं तो इस दवा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
• खाना खाने के तुरंत बाद Caladium Seguinum 30 का सेवन न करें।
• Caladium Seguinum 30 का सेवन करते समय तेज गन्ध वाली वस्तुओं से दूरी बनाकर रहना चाहिए।
• गर्भावस्था में इस दवा का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।
• किसी दूसरी पैथी के दवा का सेवन और इस दवा के सेवन के बीच कम से कम आधे घंटे का अंतराल  जरूर रखना चाहिए।

इस लेख में आपने जाना caladium seguinum 30 uses in hindi के बारे में पूरी जानकारी।
caladium seguinum 30 uses in hindi के बारे में यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें जरूर बतायें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की healthsahayata.inपुष्टि नहीं करता है, इनको केवल सुझाव के रूप में लें, इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment