कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा के फायदे | Caladium Seguinum 30 Benefits in Hindi

Caladium Seguinum 30 एक प्लांट किंगडम की होम्योपैथिक मेडिसिन है।महिलाओं और पुरुषों के जननेन्द्रिय पर इस दवा का मुख्य असर होता है।

Caladium Seguinum 30 Benefits in Hindi
Caladium Seguinum 30 Benefits in Hindi

 

इसके अलावा यह दवा अस्थमा तथा तंबाकू खाने की आदत को छुड़ाने तथा मच्छर या कीड़े काटने के बाद होने वाली जलन को दूर करने में भी कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा फायदा करती है।

जो लोग बहुत अधिक स्त्री संगम ,स्वप्नदोष, हस्थमैथुन और तम्बाकू, गुटखा आदि का सेवन करके नपुंसक हो गए हैं,ऐसे लोगों के नपुंसकता की बीमारी के इलाज में कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा के फायदा करती है।

कैलेडियम होम्योपैथिक दवा क्या है?

Table of Contents

कैलेडियम 30 एक होम्योपैथिक दवा है।यह दवा अमेरिका में पाये जाने वाले अरुम नामक पौधे से इसका मूल अर्क तैयार किया जाता है।

कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा का उपयोग शीघ्रपतन, स्वप्नदोष, हस्थमैथुन, मर्दाना कमजोरी, नपुंसकता, शुक्राणु की कमी,योनि की खुजली , खुजली, निम्फोमेनिया, थ्रेडवर्म, मच्छर का काटना, अस्थमा तथा तंबाकू खाने की आदत को छुड़ाने के लिए किया जाता है।

कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा के फायदे | Caladium Seguinum 30 Benefits in Hindi

निम्नलिखित समस्याओं में कैलेडियम होमियोपैथिक दवा फायदा करती है।

भूलने की समस्या

इस दवा का रोगी बड़ा ही भुल्लकड़ होता है।वह जो काम कर चुका होता है उसी काम के बारे में बार-बार सोचता रहता है कि उसने वह काम किया कि नहीं किया।

जैसे मोबाइल को चार्ज में लगाने के बाद वह सोचता है कि उसने स्विच को ऑन किया कि नहीं और जब तक वह जाकर देख न ले तब तक उसे तसल्ली नहीं होती है।

वापस आने के बाद फिर से उसके मन में संसय बना रहता है।

रोगी के मन में इस प्रकार की दुर्बलता आ जाती है कि वह जिस किसी विषय के बारे में गहराई से सोचता है वह विषय उससे उतना ही दूर होता जाता है।

किसी भी व्यक्ति में इस प्रकार के भुल्लकड़पन को दूर करने में कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा फायदा करती है।

नपुंसकता की समस्या

इस दवा के व्यक्ति को मानसिक दुर्बलता बहुत अधिक होती है और इस प्रकार की मानसिक दुर्बलता ज्यादातर हस्थमैथुन करने वालों तथा हमेशा काम वासना में लिप्त रहने वालों की होती है।

कैलेडियम में व्यक्ति को स्त्री संगम की इच्छा तो बहुत होती है लेकिन उसके लिंग में पर्याप्त तनाव नहीं आ पाता है।

ऐसे व्यक्तियों को निद्रित अवस्था में लिंग में उत्तेजना होती है लेकिन नींद टूटते ही उत्तेजना गायब हो जाती है।

व्यक्ति स्त्री का आलिंगन तो करता है किंतु उसके लिंग में उत्तेजना नहीं आ पाता है।

ऐसे दुष्चरित्र के लोग स्कूल या कालेज के बाहर खड़े होकर आती-जाती छात्राओं को घूर-घूर कर देखा करते हैं और उनका वीर्य टपकता रहता है।

ऐसे व्यक्तियों के नपुंसकता की बीमारी के इलाज में कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा फायदा करती है।

इसे भी पढ़े

एसिड फास 200 होम्योपैथिक दवा के फायदे

स्त्री जननांग में खुजली की समस्या

जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दिनों में उनके जननांगों में खुजली होती है और खुजली इस कदर होती है कि वह खुजलाते-खुजलाते एकदम परेशान हो जाती है।

जिसके कारण वह रातों को ठीक से सो नहीं पाती है।इस खुजली के कारण उसकी काम चेष्टा बढ़ जाती है।

तो ऐसी के जननांगों के खुजली के इलाज में कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा फायदा करती है।

सिर दर्द की समस्या

जो लोग बहुत अधिक तम्बाकू खाते हैं उनके सिर दर्द में कैलेडियम होमियोपैथिक दवा फायदा करती है।

इस दवा में रोगी को सिर दर्द के साथ आँखों में दबाव सा महसूस होता है,और कन्धे में दर्द बना रहता है।

मीठा पसीना आने की समस्या

जिन लोगों के शरीर से मीठा पसीना निकलता रहता है।जिससे उनके शरीर पर मख्खियां बैठती रहती हैं।

जिसके कारण उसकी त्वचा पर एक प्रकार का चर्म रोग होता है जो बहुत ही खुजलाता है।ऐसे व्यक्तियों में कैलेडियम 30 होमियोपैथिक दवा फायदा करती है।

पेट की समस्या

जो लोग हमेशा तम्बाकू, पान मसाला, सिगरेट सेवन करने के आदी होते है।जिसके कारण उसका पाचन तंत्र हमेशा खराब रहता है।

पेट में गैस बनती है सीने में जलन और पेट से गड़गड़ाहट की आवाज आती है।ऐसे लोगों में कैलेडियम 30 होमियोपैथिक दवा फायदा करती है।

दमा-खाँसी की समस्या

जो लोग बहुत अधिक तम्बाकू, गुटखा,सिगरेट आदि का सेवन करते रहते हैं उनके खाँसी और दमा की समस्या में कैलेडियम 30 होमियोपैथिक दवा फायदा करती है।

कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा के उपयोग |
Caladium Seguinum 30 Uses in Hindi

निम्नलिखित रोग लक्षणों में कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा के उपयोग किया जा सकता है।

  • स्वप्नदोष, हस्थमैथुन आदि के कारण होने वाले यौन कमजोरी में इस दवा का उपयोग किया जा सकता है।
  • शरीरिक सम्बंध बनाते समय लिंग में पर्याप्त तनाव न आने में इस दवा का उपयोग किया जा सकता है।
  • गर्भावस्था के दिनों में महिलाओं के जननांगों में होने वाली खुजली में इस दवा का उपयोग किया जा सकता है।
  • शरीर से मीठा पसीना निकलने में इस दवा का उपयोग किया जा सकता है।
  • सिगरेट पीकर दमा होने पर इस दवा का उपयोग किया जा सकता है।
  • मच्छर काटने के कारण त्वचा होने वाले जलन व दर्द को दूर करने के लिए इस दवा का उपयोग किया जा सकता है।
  • तम्बाकू खाने की आदत को छुड़ाने के लिए इस दवा का उपयोग किया जा सकता है।

पुरुष के लिए Caladium Seguinum | Caladium Seguinum 30 Benefits in Hindi for Male

पुरुषों के जननांगों पर Caladium Seguinum का सबसे ज्यादा प्रभाव होता है।इस लिए पुरुष के लिए Caladium Seguinum एक अमृत तुल्य दवा है।

इस दवा में पुरुषों को स्त्री संगम की इच्छा तो होती है लेकिन उनके लिंग में पर्याप्त कड़कपन नहीं आ पाता है।यौन उत्तेजना होने के बाद भी लिंग शिथिल रहता है।

यदि यह बीमारी स्वप्नदोष, हस्थमैथुन या फिर अत्यधिक तम्बाकू के सेवन के कारण हुई है तो वहाँ पर कैलेडियम सेगुइनम के उपयोग से निश्चित रूप से फायदा होता है।

इसके अलावा जिन लोगों को अपने इरेक्शन को लम्बे समय तक बनाये रखने में कठिनाई होती है उनके लिए भी यह दवा फादेमंद होती है।

पुरूष गुप्तांगों की खुजली जिसमें अण्डकोष पर सूखे दाने निकलते हैं और उसमें बहुत खुजली होती है वहां पर कैलेडियम सेगुइनम फायदा करती है।

 

जिन व्यक्तियों को सुबह के समय बगैर किसी यौन इच्छा के लिंग में दर्दनाक इरेक्शन होता है उसमें भी Caladium Seguinum 30 Homeopathic Medicine फायदा करती है।

इसे भी पढ़े

कैलेडियम सेगुइनम 200 होम्योपैथिक दवा के फायदे

कैलेडियम 30 होम्योपैथिक मेडिसिन price

Caladium Seguinum 30 होम्योपैथिक दवा की कीमत भिन्न-भिन्न ब्रांड और जगहों पर अलग-अलग हो सकती है।

यदि बात भारत में  SBL कम्पनी की Caladium Seguinum 30 की 30 ml दवा की कीमत सामान्य रूप से 150 रुपये है।

हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत आपकी जगह और दुकान से भी भिन्न हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने स्थानीय होम्योपैथिक दुकान से इस दवा की वास्तविक कीमत की जांच कर लें।

कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा की खुराक |
Caladium Seguinum 30 Dose in Hindi

कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा की खुराक का निर्धारण व्यक्ति के रोग के लक्षणों,रोगी की आयु और लिगं के आधार पर किया जाता है। लेकिन आमतौर पर, इस दवा की सुझाई गई खुराक निम्नलिखित होती है:

  • Caladium Seguinum 30 को 3 से 5 बून्द दिनभर में 3 बार
  • Caladium Seguinum 200 को 3 से 5 बून्द दिनभर में 2 बार
  • Caladium Seguinum 1000 को 3 से 5 बून्द सप्ताह में 1 बार
  • Caladium Seguinum Q को 15 से 20 बूंद की मात्रा में आधा कप पानी के साथ दिनभर में 3 बार

लेना पर्याप्त होता है।हालांकि रोग की तीव्रता के आधार पर दवा की मात्रा को कम या अधिक किया जा सकता है।

कैलेडियम सेगुइनम 30 के नुकसान | Caladium 30 Side Effects in Hindi

कैलेडियम 30 प्लांट किंगडम की एक होम्योपैथिक मेडिसिन है।इस दवा के सम्पूर्ण लक्षणों को ध्यान में रखकर यदि इस मेडिसिन का प्रयोग किया जाता है तो इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है।

कैलेडियम सेगुइनम 30 का कैसे उपयोग करें? | Caladium Seguinum 30 Kaise Use Kare

Caladium Seguinum 30 को अच्छे परिणाम के लिए इस दवा की 5 बूँद को एक चम्मच पानी में मिलाकर दिनभर में 3 बार लिया जा सकता है।

इस दवा के बारे में और अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीक के होम्योपैथिक डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

इस लेख के माध्यम से अपने जाना कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा के फायदे | Caladium Seguinum 30 Benefits in Hindi, कैलेडियम 30 होम्योपैथिक दवा के उपयोग |
Caladium Seguinum 30 Uses in Hindi,पुरुष के लिए Caladium Seguinum,कैलेडियम 30 होम्योपैथिक मेडिसिन price,कैलेडियम सेगुइनम 30 के नुकसान | Caladium 30 Side Effects in Hindi के बारे में पूरी जानकारी।

यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की healthsahayata.inपुष्टि नहीं करता है, इनको केवल सुझाव के रूप में लें, इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कैलेडियम होम्योपैथिक दवा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

 

Q• कैलेडियम दवा किस काम में आती है?

Ans• कैलेडियम दवा शीघ्रपतन, नपुंसकता, स्वप्नदोष, हस्थमैथुन, महिला जननांगों की खुजली तथा तम्बाकू खाने की आदत को छुड़ाने के काम आती है।

Leave a Comment